बलिया में किशोर का मृतवस्था में मिला शव, सनसनी

Spread the love

*बलिया में किशोर का मृतवस्था में मिला शव, सनसनी* *19 जून से घर से लापता था किशोर, परिजनों ने दी थी तहरीर* बलिया। शुक्रवार को रेवती थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव में एक किशोर का शव मृतवस्था में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त शालू राजभर पुत्र छट्ठू राजभर निवासी रेखहा नूरपुर थाना रेवती जनपद बलिया के रूप में की गई। मिली जानकारी के अनुसार रेवती थाना के रेखहा नूरपुर गांव निवासी छट्ठू राजभर का 13 वर्षीय पुत्र शालू राजभर 19 जून 2024 को अपने घर से गायब हो गया था। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारियों में काफी छानबीन किया गया, लेकिन उसका कहीं भी अता-पता न चल सका। अंत में परिजनों ने रेवती थाने में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया। इसी बीच शुक्रवार को रेवती थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव में एक किशोर का शव मृत अवस्था में ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि वह नशे का आदी था। ऐसा प्रतीत होता है कि नशे के कारण ही इसकी मृत्यु हो गई होगी। खैर मामला जो भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *