पति ने धारदार हथियार से पत्नी को किया घायल

Spread the love

पति ने धारदार हथियार से पत्नी को किया घायल

बांसडीह के खेवसर गाँव का है मामला

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव में शुक्रवार को पारिवारिक कलह के कारण नाराज पति ने पत्नी को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घटना के बाद महिला को उसके पति ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल अनुराधा सिंह ने पुलिस को बताया की पति से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। इससे नाराज पति ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस बाबत कोतवाल स्वतंत्र सिंह ने बताया कि महिला को उसके पति द्वारा ही किसी चीज से मारकर घायल किया गया है। पुलिस द्वारा घायल महिला से पूछताछ की गयी। जिसमें महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही चाहती है। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *