चोरी की तीन बाइक संग दो चोर गिरफ्तार

Spread the love

चोरी की तीन बाइक संग दो चोर गिरफ्तार

बलिया। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उभांव पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता निखिल गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता निवासी बहादुरपुर कारी, थाना गड़वार, बलिया एवं सचिन कुमार राजभर पुत्र रामअवध राजभर निवासी खटया खडंगी थाना सिकन्दरपुर बलिया बताया।
अभियुक्तों ने बताया कि अपाची बाइक को हम लोगों ने 13 जून 2024 को जमुआंव चट्टी से चोरी किया था। इसे बेचने के लिए सिवान जा रहे थे। अभियुक्तों के निशानदेही पर झाड़ी में छिपाकर रखी एक हीरो ग्लैमर काला रंग जिसे थाना बैरिया क्षेत्र से चोरी किया गया था। इसके अलावा लाल रंग की अपाची जो थाना गड़वार क्षेत्र से चोरी किया गया था, उसे भी बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *