पनीबह की जमीन से हटवाया गया अवैध कब्जा

Spread the love

पनीबह की जमीन से हटवाया गया अवैध कब्जा

हल्दी। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में पनबह(नाली) की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल की उपस्थिति में खाली कराया गया। इस दौरान चार थानों की पुलिस तैनात रही। बताया जा रहा है कि ग्रामसभा बहादुरपुर पोखरे से लेकर सीताकुंड गांव के बार्डर तक 16 कड़ी (10फिट) चौड़ा पनीबह ग्रामसभा की है।लेकिन गांव के कुछ लोगों द्वारा पनीबह की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया गया था। जिसे शुक्रवार के दिन तहसीलदार बलिया प्रवीण सिंह, कानूनगो अब्दुल हमीद,लेखपाल देवेश पांडेय की उपस्थिति में पैमाइस कराकर सुरेश राम द्वारा पनीबह की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ कर हटवाया गया। इस मौके पर हल्दी, दुबहर, सहतवार व बैरिया थाने की पुलिस उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *