
24 जून तक बढ़ी गर्मियों की छुट्टी
बलिया। यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक के लिए बढ़ा दीगई हैं। वहीं, बच्चों के लिए स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे। बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की थी। इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यूपी में शिक्षक संगठनों ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र लिखा था। पत्र के जरिए कहा था कि पूरे उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से लोग परेशान हैं, ऐसे में 18 जून से स्कूलों को खोलना सही नहीं होगा। उन्होंने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाने की डिमांड की थी।