वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो घायल

Spread the love

वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो घायल

बेल्थरारोड कृषि मंडी के समीप हुआ हादसा

बलिया। उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड कृषि मंडी के समीप मंगलवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार 20 वर्ष पुत्र राजेश निवासी गोठाबारी थाना रामपुर जनपद मऊ अपने मित्र कृष्णा 25 वर्ष पुत्र कवलदेव निवासी गोथाबारी तथा अर्जुन 19 वर्ष निवासी अवाया थाना उभाव जनपद बलिया के साथ बाइक द्वारा मधुबन ढाला से फरसाटाड़ के तरफ जा रहे था। जैसे ही वह कृषि मंडी बेल्थरारोड के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से तीव्रगति से आ रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस की सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां पर कृष्णा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही दो घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *