करेंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत

Spread the love

करेंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत

रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के गुरगुजपुर गांव में बुधवार की दोपहर करंट लगने से बिजली मिस्त्री बब्लू (42) पुत्र शिवदास निवासी गुरगुजपुर की मौत हो गई। बब्लू बिजली मिस्त्री का कार्य करता है। वह अपने घर में पंखा बना रहा था तभी उसका अचानक हाथ नंगे तार से स्पर्श कर गया। जिससे वह झटका खा कर गिर पड़ा। परिजन उसे रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *