
जलयुक्त गड्ढे में डूबने से बालक की मौत
दुबहर। थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया अखार गांव में शनिवार को स्नान करते वक्त जलयुक्त गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची दुबहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बड़ी मठिया अखार निवासी शिवा गिरी 12 वर्ष पुत्र वकील गिरी मछली पालन के लिए बने जलयुक्त एक गड्ढे में खेलते हुए गिर गया। जिसकी डूबने से मौत हो गई। जैसे ही उसके मौत की सूचना परिजनों को मिली। परिवार में हाहाकार मच गया। वह अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था। घटना की सूचना पर पहुंची दुबहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।