मां का डाटना पड़ा महंगा, किशोर ने लगाई फांसी

Spread the love

मां का डाटना पड़ा महंगा, किशोर ने लगाई फांसी

रसड़ा के गुदरी बाजार का है मामला

बलिया। रसड़ा कस्बा के गुदरी बाजार मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह घर में फांसी का फंदा लगाकर किशोर ने अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि आशीष जायसवाल (16) पुत्र छोटेलाल जायसवाल को परिवार के किसी बात पर उसकी मां ने डांट दिया। इससे बाद उसने घर के कमरे में पंखे के हुक में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया।कुछ देर बाद परिजनों की नजर कमरे की तरफ पड़ी तो वह किशोर को फंदे पर लटक देख दंग रह गए।आनन-फानन परिजन उसे फंदे से नीचे उतार कर सीएचसी रसड़ा लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतक का शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां मऊ में होमगार्ड के पद पर तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *