स्नान करते वक्त दो दोस्त घाघरा नदी में डूबे, तलाश जारी

Spread the love

स्नान करते वक्त दो दोस्त घाघरा नदी में डूबे, तलाश जारी

घाघरा नदी में स्नान करने गए थे तीन दोस्त

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के घाघरा में बुधवार को स्नान करते वक्त दो किशोर डूब गये। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस गोताखोर के माध्यम से डूबे किशोरों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक सहतवार थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी कौशल राम (17) पुत्र काशी राम, झुन्नु राम (16) पुत्र वशिष्ठ राम व श्याम बाबू पुत्र श्याम बिहारी राम शाम घाघरा नदी में स्नान करने गए हुए थे। जहाँ स्नान करते वक्त कौशल राम पुत्र काशी राम व झुन्नु राम पुत्र वशिष्ठ राम गहरे पानी मे चले जाने के कारण नदी में डूब गए। इसकी जानकारी होते ही सहतवार पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों डूबे हुए किशोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *