सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व प्रधान ने तोड़ा दम

Spread the love

सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व प्रधान ने तोड़ा दम

बलिया। रसड़ा-नगरा मार्ग के सिंगही चट्टी पर गत नौ मई को सड़क दुर्घटना में घायल खड़सरा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार (50) ने बीएचयू के ट्रामा सेंटर में एक सप्ताह तक जिंदगी व मौत से संघर्ष करने के बाद अंतत: बुधवार को दम तोड़ दिया। पूर्व प्रधान की मौत से खड़सरा  गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बता दे मि नौ मई की सायं अशोक कुमार बाइक द्वारा रसड़ा से अपने गांव जा रहे थे कि सिंगही चट्टी पर सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर से घायल हो गए थे और उन्हें रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से रेफर कर दिया गया था। स्वजन उन्हें पहले मऊ ले गए और वहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उनका आपरेशन भी हुआ और एक सप्ताह बाद वह जिंदगी की जंग हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *