खड़े ट्रक में टेलर ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज

खड़े ट्रक में डम्फर ने मारी टक्कर, तीन की मौत

एक गरहिया व दो नवाडेरा बक्सर जिला के है निवासी

मंजू सिंह पेट्रोल पंप के पास भोर में हुआ हादसा

ट्रक खड़ा कर पीने के लिए पानी भरने जा रहे थे तीनों मृतक

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर स्थित मंजू सिंह पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में टेलर(डम्फर) ने जोरदार टक्कर मारी दी। जिसमें सामने से पानी भरने जा रहे तीन खलासियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों की शिनाख्त मोहित कुमार 24 वर्ष पुत्र शिवशंकर यादव निवासी नवाडेरा थाना डुमरा जिला बक्सर बिहार, जितेंद्र यादव 25 वर्ष पुत्र कामता यादव निवासी गरहिया थाना सिकरौत जिला बक्सर बिहार, गुड्डू यादव 26 वर्ष पुत्र उमेश यादव निवासी नवाडेरा थाना डुमरांव जिला बक्सर बिहार के रूप में की गई।
बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मंजू सिंह पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की भोर में ट्रक साइड में खड़ा था। जिसके खलासी मोहित कुमार, जितेंद्र यादव व गुड्डू यादव पैदल पानी भरने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहे थे, तभी टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *