जन संवाद के जरिए भाजपा प्रत्याशी ने मांगा आशीर्वाद

Spread the love

जन संवाद के जरिए भाजपा प्रत्याशी ने मांगा आशीर्वाद

मुहम्मदाबाद के दर्जन गांवों का किया दौरा

बलिया। बलिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने मंगलवार को मुहम्मदाबाद विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिये चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए मतदान करने का आह्वान किया।
भाजपा प्रत्याशी ने मुहम्मदाबाद के दर्जनों जनसभाओं में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अववत कराया। इसके अलावा राष्ट्रवादी विचार से लोगों को परिचित कराते हुए लगातार तीसरी बार भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत देकर नरेंद्र मोदी को पुनः भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। कहाकि बलिया की जनता जिस उत्साह और उमंग के साथ मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में लगी है, उसी स्वप्न के साथ विकसित बलिया का भी सम्बन्ध बहुत ही मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने मुहम्मदाबाद के वीरपुर, तराव, जसदेवपुर, शेरपुर खुर्द, शेरपुर कलां, सेमरा, परवनपुरा, धनेठा, सुखडेहरा, लोचाईन, अवथही, अमरूपुर श्रीपुर मुंडेरा गोंडी सोनाडी,चांदपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *