सपा व कांग्रेस का डीएनए एक: डिप्टी सीएम

Spread the love

सपा व कांग्रेस का डीएनए एक: डिप्टी सीएम

सपा अध्यक्ष की शिक्षा ऑस्ट्रेलिया तो राहुल का इटली के संस्कार में हुआ पालन

सपा और कांग्रेस पर डिप्टी सीएम ने साधा निशाना

बलिया। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक हुई तो जीरो परसेंट पाई। एक बार दोनों की जोड़ी बनी तो फेल हो गई। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का डीएनए एक है। कारण कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष आस्ट्रेलिया से शिक्षा दीक्षा लेकर आये है तो कांग्रेस के राहुल गांधी का लालन-पालन इटली के संस्कारों में हुआ है। यह बातें शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित लोकसभा 72 से बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर के नामांकन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम बजेश पाठक ने कही। इस दौरान डिप्टी सीएम ने सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।


कहाकि इनका देश व प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं है। नेहरू जी के बारे में कहा जाता है कि वे मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए थे। ये उन्हीं के खानदान के वारिस हैं। कहाकि जब पुलवामा में अटैक हुआ था तो मोदी जी ने कहा था कि घर में घुसकर दुश्मन को मारेंगे। जिसका नतीजा रहा कि हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का समूल नष्ट करने का काम किया था।मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अय्यर पूरी तरह से फ्रस्ट्रेशन में हैं और कांग्रेस ऐसे ही हमले हमेशा भारत माता पर करती रहती है। भारत के लोग कभी भी कांग्रेस पार्टी को माफ नहीं करेंगे।इस बात के लिए कांग्रेस को माफ़ी मांगनी चाहिए। डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आशीर्वाद मांगा। इस मौके भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद भरत सिंह, एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, समेत हजारों समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *