चोरी के सामान संग चोर गिरफ्तार

Spread the love

चोरी के सामान संग चोर गिरफ्तार
बलिया। फेफना पुलिस ने देवरियाकला मार्ग पुलिया के पास से शुक्रवार की दोपही चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम शिव प्रसाद गोड़ पुत्र श्रीराम जी गोड़ निवासी बसन्तपुर थाना सुखपुरा है। आरोपी के पास से चोरी के दो गैस चूल्हा, दो भगौना बरामद हुआ। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीते दिनों अगरसंडा में हुई चोरी के मामले में आरोपी देवरियाकला मार्ग पुलिया के पास खड़ा है। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश की। तभी पुलिस मौके पर जाकर उसे पकड़ लिया। जमातलाशी के दौरान आरोपी शिव प्रसाद गोंड के पास से चोरी के दो गैस चूल्हा व दो भगौना बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *