बाजार गई दो चचेरी बहनों को युवक पर भगाने का आरोप

Spread the love

पीड़ित ने युवक के विरुद्ध दी नामजद तहरीर

मंगलवार को अभिभावक संग रानीगंज बाजार गई थी किशोरियां

बलिया। बृहस्पतिवार को बैरिया क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरी चचेरी बहनों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश मे आया है। किशोरियों के परिजनों ने बैरिया थाने में एक युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों किशोरियां अपने परिजन के साथ रानीगंज बाजार में मंगलवार को खरीददारी करने के लिए गई हुई थी। इस बीच उनके साथ आए अभिभावक लघुशंका करने बाजार से बाहर गया। जब भ वापस लौटा तो दोनों किशोरियां लापता थी। इसके बाद अभिभावक अपने घर वापस लौटकर रिश्तेदारी आदि जगहों पर किशोरियों की तलाश करने लगा। इस दैरान पता चला कि वे सब विशुनपुरा निवासी शैलेश साह के साथ कहीं चली गई हैं। एक किशोरी के पिता के आग्रह पर प्रधान ने शैलेश साह से मोबाइल पर बात किया तो उसने स्वीकार किया कि एक किशोरी के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। उसे साथ लेकर शहर में आया है। दूसरे के विषय में वह नहीं जानता है। प्रधान ने कहा कि उसकी उम्र 14 साल है तुम फंस जाओगे, तुरंत लेकर वापस लौट जाओ तो उसका जवाब था कि आधार कार्ड में उम्र बढ़वा कर उससे शादी कर लूंगा। इसके बाद पीड़ित ने बैरिया थाने में तहरीर देकर दोनों किशोरियों को बरामद करने की गुहार लगाई है। इस बाबत एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों किशोरियां जहां से गायब है, वह इलाका रेवती थाना क्षेत्र में पड़ता है। इसलिए प्रकरण की जांच रेवती पुलिस करेगी।

बाजार गई दो चचेरी बहनों को लेकर युवक फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *