हत्यारा पत्नी बयासी चौराहे से गिरफ्तार

Spread the love

हत्यारा पत्नी बयासी चौराहे से गिरफ्तार


बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर बयासी गांव में धारदार हथियार से पति को मौत के घाट उतारने वाली आरोपी पत्नी को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर बयासी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पत्नी का नाम हिरामुन्नी देवी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों शिवपुर दियर बयासी निवासी दीनदयाल प्रसाद की उनकी पत्नी हिरामुन्नी देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी हिरा मुन्नी ने अपने ही पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस शिद्दत से आरोपी पत्नी की तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर बयासी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *