हासनगर गंगा घाट पर डूबा युवक

Spread the love

हासनगर गंगा घाट पर डूबा युवक

पड़ोस के मुंडन संस्कार में गया था युवक

हल्दी। थाना क्षेत्र के हासनगर स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार को मुण्डन संस्कार के दौरान युवक डूब गया। जिसके चलते वहां अफरा-तफरी मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को सूचना दी व नाविकों के सहयोग से ढुढने में जूट गई। समाचार लिखे जाने तक छानबीन जारी था।
सहतवार थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी अमित कुमार राजभर 20 पुत्र कन्हैया राजभर पड़ोसी के मुंडन संस्कार गया हुआ था। जहां स्नान करते वक्त वह गहरे पानी में चला गया। वहा मौजूद लोगो द्वारा शोर मचाने के साथ बचाने का प्रयास किया गया। तब वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हल्दी पुलिस, स्थानीय नाविकों,मल्लाहों के साथ उसे ढुढने का प्रयास कर रही है। मृतक चार भाईयों में बड़ा था। जबकि पिता मजदूरी करते हैं।थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है, छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *