
ददरी मेला-2026 की चेतक प्रतियोगिता अब 29 नवंबर को होगी आयोजित, बदली तिथि
बलिया। ददरी मेला-2026 में आयोजित होने वाली चेतक प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह प्रतियोगिता 27 नवंबर के बजाय 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।



जारी आदेश के अनुसार, ददरी मेला-2026 में 27 नवंबर को प्रस्तावित चेतक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले घुड़सवारों से प्राप्त सूचना के मुताबिक अधिकांश प्रतिभागी घुड़सवार बिहार प्रदेश के मऊ विधायक अनंत सिंह के पुत्र के यहां आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 24 नवंबर को आयोजित होनी है। ऐसे में 27 नवंबर को बलिया में होने वाली चेतक प्रतियोगिता में उनकी अनुपस्थिति की संभावना है, जिससे प्रतियोगिता प्रभावित हो सकती है।
इसी को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन करते हुए 29 नवंबर 2026 निर्धारित की है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।