ई-रिक्शा पलटने से वृद्ध महिला की मौत, कोहराम

Spread the love

ई-रिक्शा पलटने से वृद्ध महिला की मौत, कोहराम

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के आर्य नगर वैना गांव में शनिवार की सुबह ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, आर्य नगर वैना निवासी रामदुलारी देवी (80) पत्नी स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह शनिवार की सुबह किसी काम से गांव के ही ई-रिक्शा पर सवार होकर बलिया शहर आ रही थीं। इसी दौरान गांव में ही अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रामदुलारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *