
नहर में मिला अधेड़ का शव, डूबने से मौत की आशंका
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के पास शुक्रवार को नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान महरो गांव निवासी गोविन्द ठाकुर (55) पुत्र स्व. अयोध्या ठाकुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, गोविन्द नशे का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में नहर में गिरने से डूबकर उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।