सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव में तैनात उप निरीक्षक की मौत, पुलिस महकमे में शोक

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज

सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव में तैनात उप निरीक्षक की मौत, पुलिस महकमे में शोक

बलिया। चितबड़ागांव थाने में तैनात उप निरीक्षक की शनिवार शाम धर्मापुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक उप निरीक्षक की पहचान संदीप कुमार प्रजापति (28) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के निवासी थे और वर्तमान में बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाने पर उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे।
मिली जानकारी के अनुसार पीएनओ 234117550 उप निरीक्षक संदीप कुमार प्रजापति पुत्र रामाश्रय प्रजापति निवासी बरांव, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर की शनिवार शाम करीब सात बजे धर्मापुर स्थित रेलवे ट्रैक पर सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उप निरीक्षक की मौत को लेकर पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। पुलिस की ओर से घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *