बलिया स्नान करते वक्त गंगा नदी में डूबे दो दोस्त, मचा हड़कंप, छानबीन जारी

Spread the love

बलिया स्नान करते वक्त गंगा नदी में डूबे दो दोस्त, मचा हड़कंप, छानबीन जारी

माल्देपुर घाट पर गंगा जल लेने के बाद स्नान करते समय हुआ हादसा

बलिया। शहर कोतवाली अंतर्गत माल्देपुर गंगा घाट पर शनिवार की शाम करीब 3.30 बजे गंगा जल लेने गए दो दोस्त नदी में स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। अचानक हुई इस घटना से घाट पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों युवकों के डूबने की खबर मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों की छानबीन जारी थी।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्तू पांडेय निवासी नारायण गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र मारुति नंदन गुप्ता अपने दोस्त जगदीशपुर पानी टंकी निवासी आनंद श्रीवास्तव के पुत्र रौनक श्रीवास्तव (22) के साथ माल्देपुर घाट पर गंगा जल व मिट्टी लेने पहुंचा था। जहां दोनों ने गंगा जल लेने के बाद नदी में स्नान करने का फैसला किया। इसी दौरान स्नान करते हुए दोनों धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। घटना की जानकारी होते ही घाट पर मौजूद लोगों और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। उधर सूचना मिलते ही फेफना थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर बुलाया। समाचार लिखे जाने तक छानबीन जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *