चोरी की चार पाइपों के साथ दो गिरफ्तार, डीसीएम बरामद

Spread the love

चोरी की चार पाइपों के साथ दो गिरफ्तार, डीसीएम बरामद
बलिया। सुखपुरा पुलिस ने शुक्रवार को महावीरगंज स्थित खाली मैदान से चोरी की चार पाइपों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद पाइपों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डीसीएम भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान अंसारी निवासी चिरगोड़ा और रहीम अंसारी निवासी सरपतही, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक रामलखन सोनकर की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *