बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के सुजायत सहाड़ी गांव के पास शुक्रवार को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में स्कूटी सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


जानकारी के अनुसार, कारो गांव निवासी मुन्ना चौहान (50) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी स्कूटी से चितबड़ागांव कस्बे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुजायत सहाड़ी के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुन्ना को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी नरही पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची चितबड़ागांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई रामा चौहान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *