अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, छह ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज

Spread the love

अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, छह ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज


बलिया। अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ सुखपुरा पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए छह ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई बसंतपुर चौकी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर की गई। संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध मिट्टी खनन में लगे सभी छह ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा। पुलिस ने वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर बसंतपुर चौकी परिसर में खड़ा करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *