जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्था देख भड़के डीएम, स्ट्रेचर की कमी पर जताई नाराजगी

Spread the love

जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्था देख भड़के डीएम, स्ट्रेचर की कमी पर जताई नाराजगी

मरीजों को फल बांटकर जाना हाल, अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीएम सख्त

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनसे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के बारे में जानकारी ली। मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।


निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में खराब स्ट्रेचर देखकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निर्देशित किया कि अस्पताल में तत्काल पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को आने-जाने और उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने अस्पताल के वार्डों का भी जायजा लिया और बेड पर बिछी बेडशीट की स्थिति पर ध्यान दिया। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि मरीजों के बेड की बेडशीट नियमित रूप से बदली जाए तथा अस्पताल में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।


डीएम ने स्पष्ट किया कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। मरीजों की सुविधा, स्वच्छता और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार राय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *