दो नवंबर को पदयात्रा निकाल ग्रामीण तहसील का अनिश्चितकालीन करेंगे घेराव

Spread the love

दो नवंबर को पदयात्रा निकाल ग्रामीण तहसील का अनिश्चितकालीन करेंगे घेराव

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के महाराजपुर गांव में सरयू नदी कटान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कटान रोकने की मांग को लेकर ग्रामीण दो नवंबर को पदयात्रा कर तहसील का अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने एसडीएम बांसडीह को पत्र देकर सूचना अवगत कराया है।

उन्होंने बताया कि लगातार हो रहे कटान के कारण किसानों की उपजाऊ जमीन और पक्के मकान नदी में समाहित हो रहे हैं। गांव अस्तित्व बचाने के संकट से जूझ रहा है। कई बार शासन-प्रशासन का ध्यान दिलाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि सोमवार को महाराजपुर गांव से सुबह सात बजे चलकर सहतवार होते हुए बांसडीह तहसील मुख्यालय दोपहर 12 बजे पंहुचकर तहसील का घेराव किया जायेगा। इसको लेकर महाराजपुर गांव में रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों ने मांग किया कि कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी और स्थायी उपाय किए जाएं तथा प्रभावित किसानों को उचित राहत और मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *