42वी पुण्यतिथि पर याद की गई पूर्व पीएम स्व इंदिरा गांधी

Spread the love

42 वी पुण्यतिथि पर याद की गई पूर्व पीएम स्व इंदिरा गांधी

बलिया। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएचसी बांसडीह में मरीजों को फल वितरित किया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने स्व इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि 1962 में चीन के साथ युद्ध के बाद देश के सामने कई चुनौतियां थी। वहीं पाकिस्तान में गृहयुद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साहसिक निर्णय लेते हुए बांग्लादेश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके दृढ़ नेतृत्व और ऐतिहासिक योगदान के कारण उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। आज हम सभी को उनके जीवन और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी वीर बहादुर, बिजेंद्र पांडेय मुखिया,अरुण कुमार तिवारी, अनिल कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *