बलिया में कांग्रेस कार्यालय परिसर को गंगाजल छिड़ककर किया शुद्धिकरण

Spread the love

बलिया में कांग्रेस कार्यालय परिसर को गंगाजल छिड़ककर किया शुद्धिकरण

कांग्रेस कार्यालय की छत पर चढ़कर बीजेपी का फहराया गया था झंडा

बलिया। कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुपमा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने पार्टी कार्यालय के प्रांगण, कमरों और छत पर गंगाजल छिड़कर शुद्धिकरण किया। अनुपमा सिंह ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में पूर्व निर्धारित प्रदर्शन में शामिल होने गए थे, तब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और पूर्व मंत्री नारद राय के संरक्षण में दफ्तर में घुसपैठ की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग से बने इस ऐतिहासिक व पवित्र स्थल को अपवित्र किया गया और पार्टी के झंडे का घोर अपमान हुआ। इसी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी दूसरों पर बोलने से पहले अपनी पार्टी के गिरेबान में झांके।

आपको बता दे कि जेएनयू यौन उत्पीड़न मामले को लेकर बीजेपी की महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय परिसर में मंगलवार को उग्र प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय की छत पर चढ़कर बीजेपी का झंडा फहराया गया था। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं में गहरा रोष फैल गया। इस अपमानजनक कृत्य के विरोध में कांग्रेस महिला मोर्चा ने पूरे कार्यालय परिसर में गंगाजल छिड़ककर उसका शुद्धिकरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *