शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों में जुटे सपा कार्यकर्ता

Spread the love

शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों में जुटे सपा कार्यकर्ता

मासिक बैठक में प्रत्याशियों की जीत के लिए बनाई रणनीति

बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य के नेतृत्व में मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनके नेतृत्व में यह पहली मासिक बैठक थी। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया।

बैठक में वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के अधिकृत प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से व्यापक संपर्क करने और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की गई। पूर्व विधायक मंजू सिंह ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी गंभीरता और आपसी समन्वय के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया।


जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि दोनों प्रत्याशियों की जीत के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ काम करना होगा। उन्होंने संगठन की एकजुटता और प्रभावी जनसंपर्क को चुनावी सफलता का आधार बताया। इस अवसर पर रंजीत चौधरी, डा. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय, सुशील पाण्डेय कान्हजी, रामजी गुप्ता, सुनील सर्राफ, शशिकांत चतुर्वेदी, संजय मिश्र, राजेश गौड़, अकमल नईम खान, राजन कन्नौजिया, हरेंद्र गोंड, मदन राय, प्रमोद यादव, भगवान वर्मा, कामेश्वर सिंह, जमाल आलम, शिव शरण तिवारी, रामेश्वर पासवान, रवींद्र नाथ यादव, जय प्रकाश यादव मुन्ना, शैलेश सिंह, रोहित चौबे, जलालुद्दीन, मनोज सिंह, विनायक मौर्य, रमाशंकर यादव, संजय यादव, उदय बहादुर सिंह, बसपारी जी, सामू ठाकुर, रवींद्र यादव, राजकुमार पाण्डेय, अमित दुबे, प्रभुनाथ यादव, रामनाथ पटेल, ओम प्रकाश यादव, अमलेश चौहान, महमूद अंसारी, बीरबहादुर वर्मा, दशरथ यादव, देवानन्द गौतम, नित्या सैनी, उत्तीर्ण पाण्डेय, सर्वजीत यादव, सुधिष्ठ यादव, नीरज यादव और सुभाष यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *