
बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की maut
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगहर गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि इलाके के कुरेम गांव निवासी विनोद गोंड (27) घर से किसी काम से रसड़ा बाजार जा रहे थे। जैसे ही नगहर गांव के समीप पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया।