ददरी मेले पहली बार लग रहा दो सर्कस, जिम्मी व बांबे सर्कस

Spread the love

ददरी मेले पहली बार लग रहा दो सर्कस, जिम्मी व बांबे सर्कस

तैयारी में जुटे सर्कस संचालक, दर्शक उठाएंगे सर्कस का मजा

बलिया। भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले में पहली बार एक साथ दो सर्कस संचालित होंगे। जिसकी तैयारी संचालकों द्वारा रात – दिन मेहनत कर की जा रही है, ताकि मेले में आने वाले लोग सर्कस का आनंद उठा सके। आपको बता दे कि पहले।ददरी मेला में एक सर्कस किसी तरह संचालित हो पाता था। लेकिन इस वर्ष दो सर्कस एक साथ ददरी मेला में संचालित होगा। सर्कस संचालकों ने बताया कि पहले पालतू से लेकर जंगली जानवरों का सर्कस में प्रदर्शन होता था। जिसे देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ती थी। जब से जंगली जानवरों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा, तब से सर्कस पर असर पड़ा है। बावजूद लोग जिम्नास्टिक और अन्य कला देखने आते है। हालांकि अब मंहगाई के जमाने में सर्कस का संचालन करना कठिन कार्य हो गया है। बताया कि जो दर्शक सर्कस के शौकीन होते है वह स्वयं और बच्चों को दिखाने जरूर आते है। यहां भी पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *