उड़ाका टीम ने दुबे छपरा कालेज से पकड़े गए नौ नकलची

Spread the love

उड़ाका टीम ने दुबे छपरा कालेज से पकड़े गए नौ नकलची

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर 2026-27 की परीक्षा में शनिवार को नौ परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इनमें आठ परीक्षार्थी अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज, दुबे छपरा तथा एक परीक्षार्थी डीएस मेमोरियल कॉलेज, रतसर से पकड़ा गया। विश्वविद्यालय की उड़ाका दल की पहली टीम ने परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान नकलचियों को पकड़ा।


कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल और कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल की निगरानी में विश्वविद्यालय में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए लगातार जांच की जा रही है। उड़ाका दल की पहली टीम की प्रभारी डॉ. रजनी चौबे के नेतृत्व में डॉ. बृजकिशोर, प्रिंस पाण्डेय एवं डॉ. अभिषेक मिश्र ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को दो सत्रों में परीक्षा आयोजित हुई। कुल 377 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 366 उपस्थित रहे, जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा, सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. छबिलाल और डॉ. विनीत सिंह के साथ प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डॉ. विजय शंकर पाण्डेय, डॉ. अनुराधा राय आदि आंतरिक उड़ाका दल के रूप में लगातार निरीक्षण करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *