डीएम ने समाप्त कराया छात्रों का आमरण अनशन, महाविद्यालय को गोद लेने की घोषणा

Spread the love

डीएम ने समाप्त कराया छात्रों का आमरण अनशन, महाविद्यालय को गोद लेने की घोषणा

दादर आश्रम महाविद्यालय को मिला नया सहारा, डीएम ने लिया गोद

बलिया। सिकंदरपुर क्षेत्र के दादर आश्रम स्थित श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन कर रहे छात्र- छात्राओं का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। शनिवार को महाविद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने छात्रों से वार्ता की और उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अनशन समाप्त कराया।


इस दौरान जिलाधिकारी ने महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर स्थित तालाब के सुंदरीकरण, महाविद्यालय के चारों तरफ बाउंड्रीवाल निर्माण तथा महिला और पुरुष शौचालयों पर स्पष्ट रूप से नाम लिखवाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि छात्र-छात्राएं खेल मैदान की साफ-सफाई, महिला शौचालय का निर्माण तथा महिला सफाई कर्मचारी की तैनाती सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन कर रहे थे। विद्यार्थियों का कहना था कि महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, शनिवार को महाविद्यालय पहुंचे वक्ता ने भी छात्रों की मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के धरने और प्रदर्शन की स्थिति पर अफसोस जताते हुए कहा कि छात्रों की मांगों को पूरा कराया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यहां के शिक्षक, प्रोफेसर और कर्मचारियों ने संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने तीन प्रमुख मांगों के अलावा महाविद्यालय को गोद लेने की घोषणा करते हुए कहा कि अब इस संस्थान को सबसे सुंदर और बेहतर शैक्षणिक केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *