बलिया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सनसनी

Spread the love

बलिया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सनसनी

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव स्थित बागीचे में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने पर सनसनी फैल गई। शौच के लिए निकले ग्रामीण ने शव को रस्सी के सहारे लटका देखा, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान अमडरिया निवासी अभिषेक उर्फ गोलू (21) पुत्र शैलेष राम के रूप में हुई। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *