
नवागत एसपी डॉ. ईरज राजा ने संभाला बलिया का कार्यभार
बलिया। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर विधि-विधान से अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने को लेकर चर्चा रही।






आपको बता दे कि जिले की कानून-व्यवस्था की कमान 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी डा. ईरज राजा संभालेंगे। शासन की ओर से किए गए आईपीएस अधिकारियों के तबादले में उन्हें बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके पूर्व गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। डा. ईरज राजा को पुलिसिंग के साथ प्रशासनिक अनुभव भी है। गाजीपुर से पहले वह जालौन के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। गाजीपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने थाना स्तर की पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली की निगरानी पर जोर दिया।
बलिया में नए एसपी के सामने कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ अपराध नियंत्रण की चुनौती होगी।