
नौ को श्रद्धांजलि देने गोसाईपुर पहुंचेंगे राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय व आप के प्रवक्ता संजय सिंह
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय 9 अक्टूबर को गोसाईपुर पहुंचकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता श्रद्धेय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दोनों नेता हेलीकॉप्टर से एक साथ गोसाईपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।
यह जानकारी सपा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने दी। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संजय सिंह भी 9 अक्टूबर को गोसाईपुर पहुंचकर रामगोविंद चौधरी की प्रार्थना सभा में शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। गोसाईपुर में आयोजित प्रार्थना सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है।