बलिया में फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Spread the love

बलिया में फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

बलिया। फेफना थाना के माल्देपुर गांव में शनिवार की देर रात एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान प्रियंका राय (32) पत्नी शशि प्रकाश राय निवासी माल्देपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर फेफना थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।

इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *