55 कबाड़ मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन की हुई नीलामी

Spread the love

55 कबाड़ मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन की हुई नीलामी


बलिया। ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के तहत जिले के तीन थानों में लंबे समय से लावारिस पड़े और कबाड़ हो चुके वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई की गई। सहतवार, खेजुरी और सुखपुरा थाने में कुल 55 लावारिस/कबाड़ मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन की नियमानुसार नीलामी कराई गई।


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई के तहत संबंधित थानों में नीलामी समिति गठित की गई थी। समिति की देखरेख में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बांसडीह, सिकंदरपुर और नगर बलिया की अध्यक्षता में नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नीलामी के दौरान थाना सहतवार में 23 मोटरसाइकिल, खेजुरी में दो मोटरसाइकिल तथा सुखपुरा में 20 मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन का नियमानुसार निस्तारण किया गया। पुलिस के अनुसार नीलामी की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन क्लीन-2 के तहत थानों में लावारिस, कबाड़ और निस्तारण योग्य वाहनों को चिह्नित कर उनका नियमानुसार निस्तारण कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *