साइबर ठगी के एक लाख रुपये पुलिस ने कराए वापस

Spread the love

साइबर ठगी के एक लाख रुपये पुलिस ने कराए वापस


फर्जी APK डाउनलोड कराकर खाते से निकाले गए थे 1.06 लाख रुपये, 6999 रुपये अभी होल्ड


बलिया। साइबर ठगी के मामले में थाना साइबर क्राइम बलिया और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए एक लाख रुपये वापस करा दिए। शेष 6999 रुपये एनसीआरपी पोर्टल पर होल्ड हैं, जिन्हें प्रक्रिया पूरी कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा रही है।


बसंतपुर निवासी शुधेश सौरभ पुत्र सीताराम प्रसाद ने 25 जुलाई 2026 को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नौ जून को साइबर ठगों ने फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर उनके यूनियन बैंक खाते से कुल 1,06,999 रुपये धोखाधड़ी से स्थानांतरित कर लिए थे। मामले में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ साइबर क्राइम थाने में मुकदमा अपराध संख्या 06/2026, धारा 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं साइबर क्राइम थाना के नोडल अधिकारी के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की टीम ने धनराशि की ट्रैकिंग करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। विवेचना के दौरान एक लाख रुपये की धनराशि पीड़ित के यूनियन बैंक खाते में वापस करा दी गई। वहीं, शेष 6999 रुपये एनसीआरपी पोर्टल पर होल्ड हैं, जिन्हें एमआरएम पोर्टल के माध्यम से वापस कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *