फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

Spread the love

फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

4 दिसंबर 2025 को हिंदू रीति -रिवाज से हुई थी शादी

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव में रविवार की शाम एक विवाहिता ने अपने कमरे में पंखे की हुक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद ससुरालीजनो ने मृतका के परिजनों को घटना से अवगत कराया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और हत्या करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी इंदु प्रकाश गुप्ता की 22 वर्षी पुत्री सलोनी गुप्ता का शादी 4 दिसंबर 2025 को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर निवासी अवनेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र इंदु प्रकाश गुप्ता के साथ हिंदू रीति -रिवाज के साथ हुई थी। जिसमें लड़की पक्ष ने अपने सामर्थ्य के अनुसार गाड़ी, अंगूठी, सिकड़ी सहित अन्य सामान दहेज के रूप में ससुराली जनों को दिया था। इसके बावजूद ससुरालीजनो ने दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित किया करते थे। आरोप है कि दहेज को लेकर ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी और साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से आत्महत्या का रूप दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *