तालाब, सरोवर व नदी छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब,अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Spread the love

तालाब, सरोवर व नदी छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

कांच ही बांस की बहगिया…पारंपरिक गीत के साथ टोली बार छठ घाट पहुंची व्रती महिलाएं

बलिया। लोक आस्था का सूर्योपासना का छठ महापर्व पर रविवार की शाम व्रती महिलाएं पारंपरिक गीत कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…गाते हुए छठ घाट टोली बार पहुंची। जहां वेदी पर पूजन सामग्री चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना के लिए प्रार्थना किया। तत्पश्चात डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद अपने से बड़ों को घाट पर पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

सोमवार को प्रात:कालीन सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद पारण कर व्रत तोड़ेंगी। रविवार की शाम व्रती महिलाएं सोलह श्रृंगार करके परिवार के सदस्यों के साथ छठ घाट पारंपरिक गीत गाती हुई पहुंची। महिलाओं के आगे पुरुष बांस की टोकरी में सजे फल, ठेकुआ, चावल के लड्डू और पूजा के सामान के साथ सरोवर, तालाब, नदी आदि पर पहुंचे। महिलाएं वेदी फल व पूजन सामग्री रखकर छठी मैया की गीत गाते हुए उनकी आराधना की। इसके बाद डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और अपनों से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

आकर्षक रूप से सजाया गया था छठ घाट

शहर के रामलीला मैदान, लाटघाट, शनिचरी घाट, महावीर घाट गंगा तट, चंद्रशेखर नगर, आवास विकास कॉलोनी, सतनी सराय, कदम चौराहा, जीराबस्ती, हनुमानगंज, तीखमपुर, हाइड्रिल कालोनी के अलावा बहादुरपुर, अगरसंडा, मिड्ढा, भगवानपुर, देवरिया आदि स्थानों पर घाट को नगर पालिका, समितियों और प्रधानों द्वारा सजाया गया था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो जमीन पर तारे उतर आए हो। वहीं ध्वनियंत्र से छठ गीत बज रहे थे। उधर, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और खुफिया विभाग की टीम अपने अपने क्षेत्र में चक्रमण करती रही।

घाटों पर सेल्फी नजर लेती आई युवती व नई दुल्हनिया

लोक आस्था के पर्व डाला छठ के पावन पर्व पर छठ घाट पर पहुंची युवक – युवतियों के साथ ही नई नवेली दुल्हनों ने आपस में सेल्फी लेती नजर आई। वहीं कुछ ने परिवार संग वीडियो भी बनवाया।

अभिभावकों संग बच्चों ने छोड़े पटाखे

छठ घाट पर अपने अपने अभिभावकों संग छठ घाट पर पहुंचे बच्चों ने परिवार के सदस्यों के निगरानी में आतिशबाजी की। उधर नौजवानों ने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखे।फोड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *