एसआई संदीप आत्महत्या प्रकरण में आरोपित महिला गिरफ्तार, बगीचे से पकड़ी गई रोली

Spread the love

एसआई संदीप आत्महत्या प्रकरण में आरोपित महिला गिरफ्तार, बगीचे से पकड़ी गई रोली

पत्नी की तहरीर पर चितबड़ागांव थाने में दर्ज हुआ था आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा

एसआई संदीप ने सारनाथ एक्सप्रेस के सामने कूद कर की थी आत्महत्या

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक संदीप कुमार की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित महिला रोली को कि मामले में वांछित रोली को गिरफ्तार किया। मृतक की पत्नी ने रोली नामक महिला पर पति को परेशान करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थी। रविवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक बगीचे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 15 नवंबर 2026 को मृतक संदीप कुमार की पत्नी ने चितबड़ागांव थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पति रोली नाम की महिला से काफी परेशान थे। इसी मानसिक परेशानी के चलते उनके पति ने सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस प्रकरण में पुलिस ने रोली को आरोपित करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी थी। इसी क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष लालमणि सरोज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इस दौरान मुकदमे की विवेचना और वांछित अभियुक्ता की तलाश की जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित रोली रेलवे स्टेशन के पास एक बगीचे में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुबह करीब 8:50 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिला की पहचान रोली पुत्री वीरेंद्र गोड़, निवासी सिसोटार, थाना सिकंदरपुर, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित महिला को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। इस मामले में थाना चितबड़ागांव में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *