
सीट शेयरिंग पर कांग्रेस की 150 सीटों की मांग से गरमाई सियासत
धर्मेंद्र यादव बोले- राहुल गांधी लें स्पष्ट फैसला, गलत बयानबाजी पर लगाएं रोक



बलिया। सपा और कांग्रेस के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस की ओर से 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग को लेकर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट निर्णय लेने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की गलत बयानबाजी पर पार्टी नेतृत्व को रोक लगानी चाहिए।



बांसडीह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ऐसा कोई काम नहीं करेगी, जिससे भाजपा विरोधी इंडिया गठबंधन को किसी तरह का नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं, वे 2024 के लोकसभा चुनाव में कहीं दिखाई नहीं दिए थे। ऐसे बयानों को सपा गंभीरता से नहीं लेती है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और राहुल गांधी को कुछ मामलों में स्पष्ट फैसले लेने चाहिए। साथ ही पार्टी के नेताओं की ओर से की जा रही गलत बयानबाजी पर भी रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन को मजबूत रखने के लिए सभी दलों को जिम्मेदारी के साथ बयान देना चाहिए।
रिपोर्ट: श्रवण कुमार पांडेय