ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Spread the love

ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

बलिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सुधीर राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और स्वतंत्रता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाई थी। उन्होंने टीएन शेषन के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर देश में मजबूत परंपरा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


उन्होंने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे विपक्ष से जुड़े मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों की जांच की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी का विरोध जारी रहेगा। हाल में कांग्रेस ने देश के विभिन्न हिस्सों में SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं। प्रदर्शन में सच्चिदानंद तिवारी, रामप्रीत यादव, विजय ओझा, संतोष चौबे, सत्य प्रकाश उपाध्याय, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, अबुल फैज, अनुपमा सिंह, उषा सिंह, अवनीश चंद्र पाण्डेय, आरिफ खान, सागर सिंह राहुल, प्रभात सिंह, अखिलेश कन्नौजिया, विरेश तिवारी, वीर बहादुर सिंह, बब्लू शर्मा, अवधेश पाण्डेय, अरुण भारती, यश मिश्रा समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *