रामगोविन्द चौधरी का गोसाईपुर में आज होगा अंतिम संस्कार

Spread the love

रामगोविन्द चौधरी का गोसाईपुर में 27 को होगा अंतिम संस्कार

बलिया। पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी का पार्थिव शरीर शनिवार शाम लखनऊ से उनके बलिया शहर स्थित जगदीशपुर आवास पर लाया गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पैतृक गांव पर किया जाएगा। परिवार के अनुसार सुबह 10 बजे गोसाइपुर स्थित पैतृक आवास से अंतिम यात्रा निकलेगी।


उधर, पार्थिव शरीर के बलिया पहुंचने पर पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। हर कोई अपने पूर्व मंत्री का अंतिम दर्शन पाने को आतुर था। हालांकि पार्थिव शरीर बंद एम्बुलेंस वाहन में होने के कारण लोग अंतिम दर्शन नहीं कर सके, लेकिन वाहन पर पुष्प अर्पित कर और हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि दी। देर शाम छः बजे पार्थिव शरीर जगदीशपुर स्थित आवास पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। पार्थिव शरीर वहां से समाजवादी पार्टी कार्यालय लाया गया जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला चढ़ाकर नमन किया। कार्यकर्ता रामगोविन्द चौधरी अमर रहें का नारा लगा रहे थे। रामगोविन्द चौधरी का पार्थिव शरीर सुखपुरा, बेरूआरबारी, बांसडीह, हालपुर, मनियर होते हुए गोसाईपुर पैतृक गांव ले जाया गया। बांसडीह में कार्यकर्ताओं व लोगों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *