रामगोविंद चौधरी को विधायक केतकी सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

रामगोविंद चौधरी को विधायक केतकी सिंह ने दी श्रद्धांजलि


बलिया। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता रामगोविंद चौधरी के निधन पर शनिवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह ने लखनऊ स्थित उनके आवास पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री के निधन को राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।


मीडिया से बातचीत में विधायक केतकी सिंह ने कहा कि रामगोविंद चौधरी का जाना बेहद दुखद है। आज की राजनीति में ऐसे महापुरुषों का रहना जरूरी था, ताकि नई पीढ़ी उनसे सीख ले सके। उन्होंने कहा, “मैं उन्हें हमेशा राजनीति की पाठशाला कहती थी। हालांकि मैं उनके विपक्ष में चुनाव लड़ती थी, लेकिन मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।

” विधायक ने कहा कि आंदोलन से निकलकर आने वाले नेताओं की बात ही अलग होती है। धीरे-धीरे ऐसे पुराने नेता राजनीति से विलुप्त होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और विचारधाराओं से ऊपर उठकर ऐसे वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना चाहिए और उनके अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। केतकी सिंह ने रामगोविंद चौधरी के साथ अपने राजनीतिक संबंधों को याद करते हुए कहा कि विचारधारा अलग होने के बावजूद उन्होंने हमेशा उनसे सीखने का प्रयास किया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *