शाहपुर में मकान की पहली मंजिल का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Spread the love

शाहपुर में मकान की पहली मंजिल का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के शाहपुर गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने मकान के पीछे से पहली मंजिल पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ दिया और लाखों रुपये के आभूषण, नकदी, कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह घर पहुंचने पर हुई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और कार्रवाई की मांग की है।

शाहपुर निवासी रमेश सिंह बच्चों की पढ़ाई के कारण परिवार के साथ बलिया शहर में रहते हैं। गांव स्थित उनके मकान के भूतल पर उनके बुजुर्ग माता-पिता हृदयनारायण सिंह रहते हैं। शुक्रवार रात बारिश के दौरान चोर मकान के पीछे के रास्ते से पहली मंजिल पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।शनिवार सुबह बच्चों की छुट्टी होने पर रमेश सिंह गांव पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर अलमारी, बॉक्स और ब्रीफकेस के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर चार सोने की चेन, दो जोड़ी कान की बालियां, एक मंगलसूत्र, चांदी के तीन सेट बर्तन, कीमती साड़ियां, बच्चों के कपड़े, 80 हजार रुपये नकद और 32 इंच की एलईडी टीवी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *