पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी का निधन, बलिया ने खोया वरिष्ठ समाजवादी नेता

Spread the love

पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी का निधन, बलिया ने खोया वरिष्ठ समाजवादी नेता


बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बलिया समेत पूरे उत्तर प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे रामगोविंद चौधरी के निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। रामगोविंद चौधरी ने प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती थी। उनके निधन को समाजवादी राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। निधन की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *